Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Rain Weather Update 15 February IMD Rainfall Alert in Uttar Pradesh 2 Days Western Disturbance Coming Forecast

UP Rain: आने वाला है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, यूपी के इस इलाके में 2 दिन होगी बारिश; अन्य राज्यों का क्या हाल

  • UP Rain, Weather Update: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 19 और 20 फरवरी को बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 16-19 फरवरी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने जा रही है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
UP Rain: आने वाला है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, यूपी के इस इलाके में 2 दिन होगी बारिश; अन्य राज्यों का क्या हाल

UP Rain: उत्तर भारत में गर्मी शुरू हो गई है। पारा लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 17 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 19 और 20 फरवरी को दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से मौसम बदलेगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 17-21 फरवरी, उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी, राजस्थान में 17-19 फरवरी, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 16-19 फरवरी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने जा रही है।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी भारत, सौराष्ट्र, कच्छ में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम, मध्य प्रदेश में तापमान एक से तीन डिग्री तक बढ़ गया है। पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान औसत से अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में रात के समय तापमान तीन से छह डिग्री तक बढ़ गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत, बिहार आदि में रात के समय एक से तीन डिग्री तापमान बढ़ गया।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अरुणाचल प्रदेश में 15-21 फरवरी, असम, मेघालय में 19 फरवरी को तेज बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। उसके बाद यह तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक अगले चार दिनों में बढ़ने वाला है। पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें