महाकुंभ में 12 हजार संत बनेंगे नागा संन्यासी, कल होगा पहला शाही स्नान up prayagraj mahakumbh 2025 live updates 12 january weather - uttar-pradesh news
Hindi Newsउत्तर प्रदेशमहाकुंभ में 12 हजार संत बनेंगे नागा संन्यासी, कल होगा पहला शाही स्नान

महाकुंभ में 12 हजार संत बनेंगे नागा संन्यासी, कल होगा पहला शाही स्नान

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में जिला प्रशासन ने महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रदोष के दिन कल्पवासियों के आने का क्रम देर रात तक जारी रहा। 10.5 किमी घाट तैयार हो गया है। कल पहला स्नान होगा।

महाकुंभ में 12 हजार संत बनेंगे नागा संन्यासी, कल होगा पहला शाही स्नान

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में जिला प्रशासन ने महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Prashant Singh| लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली,up | Mon, 13 Jan 2025 02:46 PM
हमें फॉलो करें

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पहला शाही स्नान कल होगा। वहीं, लाखों की संख्या में भक्त संगम पहुंच रहे हैं। शनिवार को प्रदोष तिथि पर संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान-दान का सिलसिला शाम तक चलता रहा। महाकुंभ में तीन दिन के तप के बाद 12 हजार नागा संन्यासी बनेंगे। जूना, निरंजनी और महानिर्वाणी अखाड़ों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। धर्म ध्वजा के नीचे इनकी चोटी काटी जाएगी और फिर शाही स्नान शुरू होगा। जानें महाकुंभ से जुड़ी लाइव अपडेट्स

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

प्रथम स्नान पर्व से पहले चलाया स्वच्छता अभियान

महाकुम्भ के प्रथम स्नान पर्व से दो दिन पूर्व संगम नोज पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वच्छता के साथ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। पॉलीथीन का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया।

संगम नोज पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और विधायक पूजा पाल ने झाडू लगाकर स्वच्छताकर्मियों का उत्साह वर्धन किया। गंगा टास्क फोर्स ने भी स्वच्छता और जागरूकता अभियान में नगर निगम का सहयोग रहा। जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

महाकुम्भ आने वालों को दिखाएंगे दूसरे धार्मिक स्थल

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से महाकुंभ और यूपी दिवस पर की जा रही तैयारियों की शनिवार को प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने समीक्षा की। उन्होंने महाकुम्भ में आने वाले पर्यटकों को यहां के धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों, प्रसिद्ध व्यंजन, शिल्प आदि से परिचित कराने का निर्देश दिया। ताकि आगंतुक यूपी की विशिष्टता का अनुभव ले सकें।

इसके साथ ही 24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म, अध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्यता, खान-पान, हस्तशिल्प के लिए उत्तर प्रदेश विश्व में प्रसिद्ध है। महाकुम्भ को हमें अवसर के रूप में लेना चाहिए। देश दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को राज्य की विशेषताओं का अनुभव कराना चाहिए। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार आवश्यक है।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी, विंध्यावासिनी धाम सहित अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के महत्व, दूरी कनेक्टिविटी आदि की जानकारी देती हुई होर्डिंग लगाई जाएं।

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

सभी जिलों से महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी बसें, 15 तक शटल में फ्री सफर

सीएम योगी ने निर्देश दिए की महाकुम्भ अवधि तक सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन करें। संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी महाकुम्भ अवधि में सभी जनपदों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिए होना चाहिए।

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

यमुना की लहरों पर महाकुम्भ की गाथा

यमुना की लहरों पर प्रयागराज और महाकुम्भ का लेजर शो शनिवार को शुरू हो गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शो का उद्घाटन किया। सैकड़ों लोगों ने यमुना की लहरों पर प्रयागराज और महाकुम्भ का लेजर शो देखा।

22 करोड़ की लागत से तैयार किए गए शो का संचालन कालीघाट से किया जा रहा है। आधा घंटा के शो में पहले महाकुम्भ और बाद में प्रयागराज के बारे में जानकारी दी जा रही है। दोनों शो 30 मिनट का है। पहले दिन एक शो दिखाया गया।

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

कल होगा महाकुंभ का पहला स्नान, होगी पुष्पवर्षा, हर दिन दो करोड़ भक्तों के आने की संभावना

महाकुंभ 2025 का पहला प्रमुख स्नान सोमवार को पौष पूर्णिमा पर होगा। महाकुम्भ में इस बार पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति का स्नान लगातार पड़ रहा है। सोमवार को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ मेला क्षेत्र में कल्पवास शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति के अवसर पर पहला अमृत स्नान होगा।

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

महाकुम्भ से दो दिन पहले ही 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुम्भ के स्नान पर्व से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह घने कोहरे के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम मेला क्षेत्र की तरफ जाता दिखा। महाकुम्भ का स्नान 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर है।

13 Jan 2025, 02:43:08 PM IST

महाकुंभ के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने शुरू की कड़ी चौकसी

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ के दृष्टिगत बुंदेलखंड के महोबा जिले में जुड़ने वाली यूपी- एमपी की सीमा में पुलिस की कड़ी चौकसी शुरू कराई गयी है।पुलिस ने सीमा पर स्थापित बेरियरों में वाहनो की सघन जांच पड़ताल के अलावा सम्पूर्ण इलाके की ड्रोन से निगरानी शुरू की है।

13 Jan 2025, 02:43:09 PM IST

महाकुम्भ की तरह काशी और अयोध्या में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी

प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ-2025 में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रभु श्रीराम और बाबा भोलेनाथ की नगरी में विशेष तैयारी है। काशी में 212 पेइंग गेस्ट सहित अन्य तैयारियां की गई हैं तो अयोध्या में तीन स्थानों पर भव्य टेंटसिटी व आश्रय स्थल बनाने की तैयारी है। रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और बस अड्डे पर पर्यटन सूचना केंद्र के माध्यमों से आगंतुकों को महाकुंभ के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थलों और वहां की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

13 Jan 2025, 02:43:09 PM IST

महाकुम्भ स्नान के लिए घाट तैयार

संगम की रेती पर आयोजित विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुम्भ, सोमवार के स्नान पर्व से प्रारंभ होने जा रहा है जिसके लिए मेला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी का दावा किया है। हालांकि अभी कई जगहों पर कार्य प्रगति पर है। स्नान से एक दिन पूर्व ‘पीटीआई-भाषा’ ने रविवार को संगम घाट और अन्य घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया। सभी घाट स्नान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार संगम तट के अलावा नदी के बीच में कई ‘चेंजिंग रूम’ बनाए गए हैं और सभी नाविकों को यात्रियों के लिए ‘लाइफ जैकेट’ दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाव के किराए की दर का बोर्ड भी लगाया गया है।

13 Jan 2025, 02:43:09 PM IST

नागा संन्यासियों, साधु संतों और श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ मेले में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति स्नान पर नागा संन्यासियों एवं अन्य साधु संतों सहित श्रद्धालुओं पर पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति स्नान पर पुष्प वर्षा किए जाने की योजना है। महाकुंभ का पहला स्नान पर्व सोमवार 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और बुधवार 14 जनवरी मकर संक्राति (अमृत स्नान) पर्व है। इस बार दोनो पर्व आगे पीछे पड़े हैं।

13 Jan 2025, 02:43:09 PM IST

काशी और अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी

प्रयागराज में आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ-2025 में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रभु श्रीराम और बाबा भोलेनाथ की नगरी में विशेष तैयारी है। यहां आने वाले श्रद्धालु काशी और अयोध्या भी जा सकते हैं।

एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

13 Jan 2025, 02:43:09 PM IST

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाव के किराए की लगा बोर्ड

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाव के किराए की दर का बोर्ड भी लगाया गया है। संगम क्षेत्र में स्नान के लिए भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को लेकर उत्साहित नाविक विष्णु निषाद ने कहा, इस बार का कुम्भ मेला हम नाविकों के जीवन में खुशी की लहर लेकर आया है। मेला प्रशासन द्वारा किराया बढ़ाने से सभी नाविक उत्साहित हैं। स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए महाकुम्भ में पहली बार 'अंडर वॉटर ड्रोन' तैनात किया गया है जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है।

13 Jan 2025, 02:43:09 PM IST

महाकुम्भ के दौरान केवल 1296 में हेलीकॉप्टर राइड का आनंद

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर जॉयराइड का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए बस प्रति व्यक्ति 1296 रुपये खर्च करना है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह जॉयराइड 7 से 8 मिनट तक की होगी। 13 जनवरी से डिजिटली इसका शुभारंभ किया जाएगा।

13 Jan 2025, 02:43:13 PM IST

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने 'कलाग्राम' का किया लोकार्पण और उद्घाटन

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज महाकुंभ मेले के नागवासुकी क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पर बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र 'कलाग्राम' का लोकार्पण और उद्घाटन किया।

13 Jan 2025, 02:43:13 PM IST

भारत की समृद्ध विरासत और एकता का परिचय कराता है कुंभ, बोले मोदी के मंत्री

केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधताओं का ऐसा उत्सव है, जो पूरे विश्व को भारत की समृद्ध विरासत और एकता का परिचय कराता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति, क्षमता और भव्यता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा। कुंभ दुनिया के सबसे बड़े मेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूर्णिमा के साथ इस दिव्य समागम का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि विविधता से भरे भारत के एकता के प्रतीक कुंभ में पूरे भारत का विराट स्वरूप दिखाई देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।