ब्यूटी पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, संदिग्ध हालत में युवक पकड़ा, जमकर पिटाई
यूपी में मेरठ के सरधना में आदर्शनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी बजरंगदल को हुई। मौके पर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पार्लर में देह व्यापार होने का आरोप लगाया।

यूपी में मेरठ के सरधना में आदर्शनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी बजरंगदल को हुई। मौके पर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पार्लर में देह व्यापार होने का आरोप लगाया। एक वीडियो भी वायरल किया गया, इसमें पार्लर के अंदर से मिली आपत्तिजनक सामग्री को दिखाया गया। पुलिस ने पार्लर संचालिका पर कार्रवाई नहीं की, जबकि पार्लर में संदिग्ध हालात में मिले युवक की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।
देह व्यापार को लेकर एडीजी ने मामला संज्ञान में आने की बात कही और इसकी जांच एएसपी व सीओ को सौंप दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर आदर्शनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने यहां से एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पार्लर के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री पकड़ने का दावा किया। आरोप लगाया कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। एक वीडियो भी वायरल की।
आरोप ये भी लगे हैं कि पुलिस ने पार्लर संचालिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वहीं, दूसरी ओर पिटाई कर सौंपे गए मोहल्ला आजादनगर निवासी युवक की तहरीर पर अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी भानु भास्कर से मीडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी की तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि एएसपी व सीओ से जांच कराई जाएगी और मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।