आग लगाए जाने से तीन आम के पेड़ झुलसे
Unnao News - खेत की सिंचाई कर रहे युवक ने शुक्रवार रात घास जलने के लिए आग लगा दी। तभी आग की चपेट में आने से तीन आम के पेड़ झुलस गए। पीडित ने पुलिस में तहरीर देकर क

चकलवंशी। खेत की सिंचाई कर रहे युवक ने शुक्रवार रात घास जलने के लिए आग लगा दी। तभी आग की चपेट में आने से तीन आम के पेड़ झुलस गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आसीवन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भभऊ गांव के रहने वाले राम सेवक ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी एक व्यक्ति खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच मेड के किनारे खड़े यूके लिप्टस पेड़ के नीचे घास व खरपतवार जलाने के लिए आग लगा दी। तभी आग की चपेट में आने से तीन आम के पेड़ झुलस गए। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।