Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsViolent Clash in Karadaha Village Six Injured After Altercation

मारपीट में छह महिला और पुरुष जख्मी, रिपोर्ट दर्ज

Unnao News - मौरावां थाना क्षेत्र के करदहा गांव में शुक्रवार रात पहले की कहासुनी के चलते मारपीट हुई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 27 April 2025 11:48 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट में छह महिला और पुरुष जख्मी, रिपोर्ट दर्ज

हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के मटरूवन खेड़ा मजरे करदहा गांव में पहले की कहासुनी को लेकर शुक्रवार रात मारपीट हो गई थी। मारपीट में छह महिला पुरूष मिलाकर कुल छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की केस दर्ज कर जांच शुरू की हैं। मटरुवनखेड़ा मजरा करदहा गांव की रहने वाली विधवा सुनीता पत्नी स्व. कल्लू यादव ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहले की कहासुनी की बात लेकर शुक्रवार रात गांव के ही निवासी रामकुमार, रामनरेश पुत्रगण गजउ यादव व राकेश, बुद्दीलाल पुत्रगण रामसेवक यादव शराब पीकर घर के सामने गालियां दे रहे थे। मना करने पर मारने पीटने लगे। जब शोर मचाया तो जेठ के बेटेरमेश, सुरेश पुत्रगण राजाराम यादव बचाने आए तो उन्हें भी लाठी से मारा पीटा। शोर मचाने पर गांव वालों के आ जाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में वह और जेठ के बेटे चोटिल हो गए हैं। दूसरे पक्ष में राकेश पुत्र रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात सहालग करके वह अपने घर वापस ताला से मटरुवनखेड़ा गांव जा रहा था। तभी गांव के पास हमारे ही गांव के राजाराम पुत्र रामनारायण यादव व रमेश व सुरेश पुत्रगण राजाराम यादव, बउवा यादव पुत्र कल्लू यादव शराब पीकर पहले की रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझे लाठी से मारने लगे। जब भतीजा रामकुमार पुत्र गजउ यादव व चाची नीलम पत्नी राम कुमार बचने पहुंची तो उन्हें भी मारा पीटा। शोर मचाने पर गांव वालों के आ जाने पर विपक्षीगणों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें