आतंकवाद अलगाववाद को हमारा देश नहीं करेगा बर्दाश्त : सतीश महाना
Unnao News - उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एसवीएम इंटर कॉलेज में नरेन्द्र भदौरिया की 15वीं पुस्तक के विमोचन पर भारतीय संस्कृति की महानता को उजागर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारे...

उन्नाव। भारतीय संस्कृति संसार की एक महान विराट संस्कृति है। जिसमें परस्पर प्रेम, एकता, शील, करुणा व सौहार्द के साथ आपस में रहने की शिक्षा मिलती है|। राष्ट्र की एकता और अखंडता के गंभीर स्वर हमारी संस्कृति में विद्यमान है|। राष्ट्र पहले है हम बाद में है। यह पवित्र भाव राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के अंत:करण में विद्यमान होना चाहिए।जीवन में तप और त्याग की भावना प्रत्येक राष्ट्रवासी के मन मे होनी चाहिए। यह विचार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एसवीएम इंटर कॉलेज में शिक्षाविद एवं लेखक नरेन्द्र भदौरिया की 15वीं पुस्तक के विमोचन पर रखें। शनिवार को कार्यक्रम में सतीश महाना ने कहा हमारी महान संस्कृति समन्वय पाठ पढ़ाती है|। हमारे राष्ट्र पर कुदृष्टि डालने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकवाद अलगाववाद को हमारा देश कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता हैं। हमारे मन में भारत को परम वैभव तक पहुंचाने की भावना सब मे अवश्य होनी चाहिए। समाज में आदिकाल से कुरीतियों का प्रचलन भी सामान्य रूप से देखने में मिलता है। संस्कारवान होने के साथ-साथ सुधी जनों का यह कार्य है कि वह यदि समाज में कोई कुरीति है या कुछ गलत हो रहा है तो उसमें सुधार करें कुरीति का समापन करें। पूर्व न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद सदस्य दूरसंचार विभाग समाधान अपीलीय अभिकरण आरके गौतम ने कहा कि वेदों के अध्ययन से शिक्षार्थियों को होने वाले लाभ एवं उपनिषदों का अध्ययन प्रत्येक शिक्षार्थी को लाभ प्रदान करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास संकलन विभाग के संजय ने बताया कि हमारी संस्कृति, सभ्यता व ज्ञान को मिटाने के लिए नालंदा और तक्षशिला जैसे शिक्षा केंद्र नष्ट किए गए। मंदिर तोड़े गए, हमारा इतिहास विकृत किया गया। इसलिए इस देश की संस्कृति इतिहास व ज्ञान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का पुनीत कर्तव्य है|। कार्यक्रम के संचालन कर रहे शिक्षक नेता वेणु रंजन भदौरिया ने सभी अतिथियों को उन्नाव जिले के साहित्य समागम में आने और इस पुस्तक विमोचन को भव्य बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
यह भी रहे मौजूद
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जिला जज नित्यानंद श्रीनेत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा, सुरेश पांडे, बृजराज भदौरिया, दिलीप भदौरिया, गणेश नारायण शुक्ला, रामचंद्र गुप्ता, कुलदीप सिंह, कवि उमाशंकर यादव, कार्यक्रम संयोजक रामवीर सिंह, शिवांक रमन आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।