Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsMinor Girl s Abuse Case Youth Falsely Promised Marriage in Maurawan Area

झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप

Unnao News - कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया। युवक ने नाबालिग से इंगेजमेंट की और शादी का वादा...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 19 Feb 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप

पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को मौरावां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों को जानकारी हुई तो युवक ने नाबालिग से इंगेजमेंट कर ली और कुछ दिन बाद शादी करने का वादा किया। आरोप लगाया है कि इसी तरह युवक ने कई युवतियों के साथ शारीरिक शोषण किया। परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें