Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFarmer s Wheat Crop Stolen Overnight in Aurai Police Investigate

खेत से चोर उठा ले गए गेहूं

Unnao News - औरास के गेरुवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान की कटी हुई गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कर अनाज चुरा लिया। किसान राम खेलावन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 27 April 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
खेत से चोर उठा ले गए गेहूं

औरास। थाना क्षेत्र के गेरुवा गांव में अज्ञात चोरों ने किसान के खेत में रखी कटी हुई गेहूं की फसल की रातों रात थ्रेसिंग कर अनाज चोरी कर लिया। शनिवार को पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी राम खेलावन पुत्र हेमराज ने बताया कि उसने अपने खेत में एक बीघा गेहूं की फसल काटकर 80 बोझ बांधकर खेत में रखा था। वह समय मिलने पर थ्रेसिंग कराने की तैयारी में था। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने खेत में पहुंच कर सभी 80 बोझ की गेहूं फसल की थ्रेसिंग कर दी और उसमें निकला अनाज चुराकर ले गए। शनिवार सुबह जब राम खेलावन खेत पर पहुंचा तो वहां सिर्फ भूसा बिखरा पड़ा था और पूरा अनाज गायब था। फसल के इस तरह गायब होने से किसान हतप्रभ रह गया। उसने तत्काल औरास थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर जाकर छानबीन कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फसल चोरी की इस घटना से गांव के किसानों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। किसान लगातार पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें