Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsBamboo Dispute Leads to Violent Clash Between Uncle and Nephew in Safipur

बांस काटने को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट, 5 घायल, आठ पर केस दर्ज

Unnao News - सफीपुर के देवगनमऊ गांव में पैतृक बांस कोठी से बांस काटने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हुआ। इस मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 27 April 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
बांस काटने को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट, 5 घायल, आठ पर केस दर्ज

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवगनमऊ गांव में पैतृक बांस कोठी से बांस काटने के विवाद को लेकर चाचा भतीजे के बीच लाठी चली। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवगनमऊ गांव निवासी शरीफ पुत्र उलफत ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सात भाइयों के बीच एक पैतृक बांस कोठी है। शनिवार को उसने आवश्यकता पड़ने पर एक बांस काटा था। जानकारी भतीजे साहिल को हुई तो वह भड़क गया और मां अफसरी व नजमा के साथ आकर शरीफ और उसकी पत्नी नन्हकी से मारपीट करने लगा। उधर, दूसरे पक्ष से अफसरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पैतृक कोठी से बिना बताए शरीफ ने बांस काटा। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो शरीफ, उसका पुत्र बबलू, नफीस, बहू रहीमा और पत्नी नन्हकी ने उसे, साहिल और नजमा को पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सत्यापन के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें