Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSultanpur Bar Association Issues Ultimatum Over Financial Irregularities

सुलतानपुर-धनराशि नहीं लौटाने पर कल्याण निधि जब्त

Sultanpur News - सुलतानपुर में बार एसोसिएशन के चार पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता की धनराशि 15 मई तक जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी सदस्यता समाप्त हो जाएगी। 2020-2021 में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSun, 27 April 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर-धनराशि नहीं लौटाने पर कल्याण निधि जब्त

सुलतानपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन के चार पूर्व पदाधिकारियों को लाखों की वित्तीय अनियमितता की धनराशि 15 मई तक बार में जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। अन्यथा बार एसोसिएशन से उनकी सदस्यता समाप्त हो जायेगी। बार एसोसिएशन में हुए घपले पर शनिवार को दीवानी के अधिवक्ता भवन में वकीलों की बैठक हुई। पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और सचिव राकेश श्रीवास्तव के कार्यकाल में साल 2020-2021 में हुए तीन लाख 67 हजार 308 रूपये का घोटाला मिला था। जिसे लौटाने का समय भी दिया गया लेकिन धनराशि वापस नहीं हुई। बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि ये धनराशि दोनों पूर्व पदाधिकारियों की चार - चार लाख की अधिवक्ता कल्याण निधि से बार के खाते में समाहित की जायेगी। वहीं वर्ष 2023-2024 में पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडेय व सचिव आर्तमणि मिश्र के कार्यकाल में 15 लाख 23 हजार 540 रूपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। बार अध्यक्ष ने बताया कि दोनों की चार - चार लाख रूपए की कल्याण निधि जब्त कर बार के खाते में समाहित की जाएगी। एडवाइजरी बोर्ड व तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में पुष्ट हुई वित्तीय अनियमितता की शेष धनराशि 15 मई तक जमा नहीं करने पर दोनों की सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें