Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsNandini Accuses In-Laws of Domestic Violence and Dowry Demands

सुलतानपुर-ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर केस

Sultanpur News - दोस्तपुर की नंदिनी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि शादी के बाद उसके साथ मारपीट की गई और दहेज की मांग की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSun, 27 April 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर-ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर केस

दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनगवां की रहने वाली नंदिनी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस अधीक्षक को दिए एक शिकायती पत्र में कहा है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने झूठ बोलकर उससे शादी की। उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग भी की। इस शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोस्तपुर थाने में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नंदिनी के अनुसार, उसकी शादी पिछले साल नवंबर में धम्मौर थाना क्षेत्र के कमौलिया गाँव के बृजेश उपाध्याय के साथ हुई थी। शादी से पहले उसे बताया गया था कि लड़का गाजियाबाद में मैकेनिक का काम करता है, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि वह केवल नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और उसकी स्थिति भी सामान्य नहीं है। नंदिनी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था।

अपनी शिकायत में नंदिनी ने आगे कहा कि उसके ससुर ज्ञान प्रकाश, सास शिव कुमारी, जेठ विकास, जेठानी प्रिया, ननद सुमन और पति बृजेश पांच लाख रुपये के दहेज की मांग करते थे और उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते थे। जबकि उसके पिता ने शादी के समय पर्याप्त दहेज दिया था। पीड़िता दिसंबर से ही अपने मायके में रह रही है। उसने बताया कि तीन फरवरी की रात को उसका पति बृजेश नशे की हालत में उसके मायके आया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और उसे न रखने की बात कही। थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने मुकदमा दर्ज किये जाने की पुष्टि की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें