Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsMahashivratri Celebrations at Panchmukheshwar Mahadev Temple A Grand Shiva Procession

सुलतानपुर: पंचमुखेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

Sultanpur News - सूरापुर में महाशिवरात्रि के पर्व पर पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र शिवमय हो गया है। भक्त दूल्हा रूप में महादेव की बारात निकालने के लिए जुट गए हैं। बारात में हजारों भक्त शामिल होंगे और प्रशासन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSun, 23 Feb 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर: पंचमुखेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

सूरापुर। हिन्दुस्तान संवाद सदियों पुराने वीर शैव तंत्र साधना सिद्ध पीठ पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर का परिक्षेत्र शिव मय हो गया है। शिव भक्त महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव को दूल्हा रूप में नगर भ्रमण कराने के लिए जोर- शोर से जुट गये हैं।

हाथी, घोड़ा,रथ,डीजे,ढोल- ताशा के साथ निकलने वाले शिव बारात में दूर-दूर से हजारों शिव भक्त महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल होते हैं। व्यापार मंडल सूरापुर व बब्लू बरनवाल नन्दी के नेतृत्व में शिव बारात भ्रमण के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। बारात में महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल,महिला पुलिस सहित पानी टैंकर, स्वास्थ्य सुरक्षा एम्बुलेंस व अग्नि शमन सहित मोबाइल शौचालय तथा सफाई कर्मियों की टोली की मांग की गई है।मंदिर व्यवस्था समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः चार बजे से मंगला आरती,पांच बजे से बारह बजे तक जलाभिषेक, शिवबारात दस बजे से,एक बजे से तीन बजे तक रूद्राभिषेक भंडारा दोपहर तीन बजे से व शिव महाश्रृंगार,महाआरती,छप्पन भोग,आठ बजे के साथ शिवरात्रि जागरण किया जाएगा।

शिव बारात में शामिल भक्तों के लिए बाजार में जगह- जगह फलाहार, ठंडई व प्रसाद का वितरण करने के लिए व्यवसायियों में उत्साह बना हुआ है। बाजार की महिलाएँ भोलेनाथ की आरती कर पुष्प वर्षा करेंगी। माना जाता है यहां आने वाले निर्बलों को बल,नेत्रहीनों को नेत्र, विद्याहीनों को विद्या,धनहीनों को धन और संतानहीनों को संतान का वरदान प्राप्त होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें