Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsInternational Speaker Explains Importance of Knowledge at Bhagwat Gyan Yagya in Sultanpur

ज्ञान का अहंकार करने वाला ज्ञानी नहीं होता : सर्वेश

Sultanpur News - सुलतानपुर, संवाददाता ज्ञान का अहंकार करने वाला ज्ञानी नहीं होता : सर्वेशज्ञान का अहंकार करने वाला ज्ञानी नहीं होता : सर्वेशज्ञान का अहंकार करने वाला ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 22 Feb 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
ज्ञान का अहंकार करने वाला ज्ञानी नहीं होता : सर्वेश

सुलतानपुर, संवाददाता दुबेपुर ब्लॉक के उदयपुर गांव में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने ज्ञान की सुलभता और महत्व की तात्विक विवेचना की। उन्होंने कहा कि ज्ञानतत्व दर्शी महर्षि से प्राप्त होता है। उनके प्रति श्रद्धा रखना अनिवार्य होता है। जिज्ञासु को भी आदर पूर्वक प्रश्न करना चाहिए ,जिज्ञासा कभी भी अहंकार धारण करके नहीं पूरी होती।

उन्होंने कहा कि ज्ञान का अहंकार करने वाला ज्ञानी नहीं होता, बल्कि ज्ञानी वह है जिसे अहंकार का ज्ञान होता है ,विद्या प्राप्ति के तीन साधन

उत्तम -गुरु की सेवा से, मध्यम-पैसा देकर मिली विद्या , अधम -छल पूर्वक प्राप्त की गई विद्या। जैसे कर्ण ने परशुराम से अपनी जाति छुपाकर विद्या ग्रहण किया। विद्या प्राप्त करने वाले को जिज्ञासू होना चाहिए,स्वयं भगवान भी ज्ञान प्राप्त लेने के लिए लालायित रहते हैं। यद्यपि सारे ज्ञान की शुरुवात ही उन्हें से होती है। ज्ञान कल्याणकारी होता है जब वह सज्जन के पास होता है, और जब यही ज्ञान दुर्जन के पास होता है तो वह समाज के विनाशकारी होता है, जैसे एक डॉक्टर किडनी ठीक करता है अपने ज्ञान से, तो दूसरा किडनी निकाल लेता है अपने ज्ञान से। ज्ञान की महत्ता ज्ञान धारण करने वाले व्यक्ति पर ज़्यादा निर्भर करती है ,कृष्ण का जीवन दर्शन ही ज्ञान की सरलता को दर्शाता है ,प्रेम में माखन चुराने वाले कृष्ण जब ज्ञान पर बोलते है तब गीता का उपदेश होता है ,कृष्ण का जीवन ही एक उपदेश है की मानव को किस परिस्थिति में कैसे लौकिक दुखों का सामना किया जाता है। कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी के यहां चल रही इस श्रीमद्भागवत कथा में महाराणा प्रताप इंटर कॉलज के पूर्व प्राचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, सुहैलदेव पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह , वरिष्ठ समाजसेवी सिया राम तिवारी ,त्रियुगीनारायण पांडेय ,जगदंबा दूबे, ब्रिजनाथ तिवारी,अभिशेक यादव ,राजीव तिवारी, राम जन्म मिश्रा, मोहित तिवारी, गुड्डू दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें