Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTragic Death of Worker in Chandigarh Accident Tractor Overturns

दुद्धी से चंडीगढ़ कमाने गए युवक की मौत, कोहराम

Sonbhadra News - दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव के 45 वर्षीय विश्वनाथ की चंडीगढ़ में काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वह चार साल से चंडीगढ़ में काम कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 7 Feb 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
दुद्धी से चंडीगढ़ कमाने गए युवक की मौत, कोहराम

विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव निवासी एक युवक को गुरुवार को गुरुवार की देर रात चंडीगढ़ कमाने गए युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नगवां गांव निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र फूलकेश्वर बीते चार साल से चंडीगढ़ ट्राइसिटी कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडी मंदिर, चंडीगढ़ कमाने के लिए गया हुआ था। बीते माह पूर्व अपने गांव आया था। उसके बाद दुबारा कमाने गया हुआ था। कमाने गए युवक कंपनी के काम से ट्रैक्टर पर बैठ कर गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उक्त कंपनी के लोगों से संपर्क किया। कंपनी के लोगों ने उक्त घटना को बाहर होने की बात कह कर टालने के प्रयास किया। परिजन शव को घर वापस लाने की व्यवस्था में लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें