बच्चों को खनन एरिया के बारे में दी जानकारी
Sonbhadra News - ओबरा के इंग्लिश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खनन क्षेत्र का एजुकेशनल टूर किया। शिक्षक सुधीर गुप्ता और उप प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी ने बच्चों को पत्थर और पहाड़ों की जानकारी दी। बच्चों ने किताबों में पढ़े...
ओबरा, हिटी। स्थानीय प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल ओबरा के बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने एजुकेशनल टूर के तहत ओबरा के निकट खनन एरिया का टूर कराया। विद्यालय के शिक्षक सुधीर गुप्ता एवं उप प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी ने बच्चों को पत्थर और पहाड़ के बनावट और उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। वही अब तक बच्चे जो किताबो में पढ़ते थे वह सामने देखने को मिला। इस दौरान बच्ची की तरफ से खदान में काम कर रहे मजदूरो के बच्चों और उनके परिवार को वस्त्र भी वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनी, उप प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि भविष्य में इस तरह का टूर छात्र-छात्राओं को कराया जाता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।