Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsCyber Fraud Woman Loses 9 17 Lakhs from Canara Bank Account

साइबर ठगों ने महिला के खाते से 9.17 लाख उड़ाए

Sonbhadra News - बीजपुर में एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने नौ लाख सत्रह हजार रुपए की ठगी की। प्रियंका सिंह, जो स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं, के मोबाइल को हैक करके ठगों ने पैसे निकाले। बैंक में शिकायत करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 14 Feb 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
साइबर ठगों ने महिला के खाते से 9.17 लाख उड़ाए

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतवा मोड़ पर संचालित केनरा बैंक शाखा रजमिलान से एक महिला के खाते से नौ लाख सत्रह हजार रुपए की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने महिला के मोबाइल को पूरी तरह से हैंक कर घटना को अंजाम दिया। स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह पत्नी रत्नेश सिंह का केनरा बैंक शाखा रजमिलान चेतवा मोड़ पर सेविंग खाता संचालित है। पीड़िता प्रियंका सिंह ने बताया कि उसकी सैलरी इसी खाता में आती है। 10 फरवरी को उसके मोबाइल पर अनजान नम्बर से फोन आया और फोन रिचार्ज करने के लिए एक दबाने को बोला गया। इस पर प्रियंका ने एक दबाने से मना किया तो धमकी दी गयी कि आप का फोन बंद कर दिया जाएगा और कुछ देर बाद मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित के घर के पास बैक होने के कारण तत्काल बैंक जा कर शाखा प्रबंधक से मामले की पूरी जानकारी दी। उस वक्त तक महिला के खाते में पूरा पैसा सुरक्षित था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक को तत्काल खाते के लेन देन पर कुछ दिन के लिए रोक लगा देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया। इससे 11 फरवरी को 5 बार 12 फरवरी को 13 बार में कुल नौ लाख सत्रह हजार रुपए ठगों ने निकाल लिया। बाद में ठगों ने ही फोन कर प्रियंका सिंह के रिश्तेदारों के माध्यम से जानकारी दी। उसके बाद 13 फरवरी को ठगी का शिकार महिला ने बैंक मैनेजर से सम्पर्क किया और खाता चेक किया गया तो महज 222 रुपए शेष बचे देख महिला के होश उड़ गए। आनन फानन में महिला ने प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा से सम्पर्क किया लेकिन साइबर सेल का मामला बता कर वापस भेज दिया गया। पीड़ित महिला 14 फरवरी को सोनभद्र साइबर सेल पहुँच कर प्रार्थना पत्र और बैक डिटेल देकर कार्रवाई की माँग की है। शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि महिला पैसे निकलने से पहले बैंक आयी थी। उस वक्त पैसे सुरक्षित थे, लेकिन महिला द्वारा एकाउंट को होल्ड करने की बात नही कही गयी। इस बाबत साइबर सेल प्रभारी सोनभद्र राजेश सिंह ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द कुछ रिजल्ट आने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें