Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsAccident on Babhnai-Ambikapur Road 9 Pilgrims Injured in Car Crash

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, नौ श्रद्धालु घायल

Sonbhadra News - बभनी, हिंदुस्तान संवाद। रविवार सुबह खोतोमहुआ मोड के समीप एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गढ्ढे में गिर गई, जिससे नौ श्रद्धालु घायल हो गए। वे महाकुंभ से लौट रहे थे। सभी को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 24 Feb 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, नौ श्रद्धालु घायल

बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर रविवार की सुबह खोतोमहुआ मोड के समीप एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा कर गढ्ढे में चली गयी। इससे कार में सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। कार सवार महाकुंभ से स्नान के वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बभनी -अम्बिकापुर मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के समीप अनियंत्रित कार पेड उखाड़ कर पांच फिट गढ्ढे में जा गिरी।इस हादसे में बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। घायल महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ के जय जय पुर अपने घर जा रहे थे। सुबह के सात बजे अचानक चालक को झपकी आ गयी और कार अनियंत्रित होकर पेड़ उखाड़ते हुए पांच फिट गढ्ढे में गिर गई। इस घटना में 40 वर्षीय चंद्र प्रकाश चंद्र पुत्र हेमलाल, 38 वर्षीय ममता चंद्राकर पति चन्द्र प्रकाश चन्द्रा, 38 वर्षीय द्रोपती चंद्र पति किर्तन चन्द्र, 9 वर्षीय शिवचंद्र पुत्र सुशेन, 13 वर्षीय लीलाधार चंद्र पुत्र सुशेन, 13 वर्षीय यश चंद्र पुत्र कीर्तन, 16 वर्षीय सृष्टि चंद्र कीर्तन, 15 वर्षीय मानस चंद्र पुत्र लोकेश चन्द्र घायल हो गए। सभी को मामूली चोट आई है। चिकित्सको ने सभी घायलों को सुरक्षित बताया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है, लोग सुरक्षित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें