Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsEmotional Ram Leela Performance Ram s Exile Depicts Heartfelt Farewell

प्रभु राम को वन जाता देख दर्शकों की भर आई आंखे

Siddhart-nagar News - फोटो परिचय- या। भनवापुर क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहा रामलीला कार्यक्रम कलाकारों ने राम वन गमन का किया सजीव मंचन भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSat, 22 Feb 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
प्रभु राम को वन जाता देख दर्शकों की भर आई आंखे

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहे रामलीला में गुरुवार की रात कलाकारों ने राम वन गमन का मंचन किया। प्रभु राम के वन जाते ही दर्शकों की आंखे भर आई।

कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि रानी कैकई के द्वारा वर मांगने की सूचना जब भगवान राम को होती है तो वह वन जाने के लिए तैयार होने लगते हैं। राम, लक्ष्मण व सीता वन जाने के लिए राजसी वस्त्र त्याग कर संन्यासी वस्त्र धारण कर निकल पड़ते हैं। उनके साथ समूची अयोध्या नगरी चल पड़ती है। राम सभी को वापस जाने के लिए समझाते हैं, लेकिन कोई अयोध्यावासी उनका साथ छोड़ने को तैयार नहीं था। जैसे ही भगवान राम के वन गमन की सूचना महाराज दशरथ को हुई वह विचलित और व्याकुल हो गए। राजा दशरथ फूट- फूट कर रोने लगे और पूरी अयोध्या नगरी में शोक छा गया। राम के बिछड़ने का दुख उनमें बढ़ता ही जा रहा था। रात के अंधेरे में राम, लक्ष्मण व सीता के साथ वन के लिए निकल पड़े। सरयू नदी के पार जाने के लिए राम केवट को बुलाते हैं। राम व केवट के बीच काफी मार्मिक संवाद होता है। राम के प्रति केवट की आस्था देखकर दर्शक भक्तिरस में डूब गए। इस दौरान वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, जगराम, सहजराम, कुसदेव, बृजेश यादव, संदीप गुप्ता, प्रेमशंकर, बालगोविंद यादव आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें