Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsDivine Ram Katha The Wedding of Ram and Sita Narrated by Pandit Rahul Mishra

राम विवाह की कथा सुन हर्षित हुए श्रद्धालु, लगा जयकारा

Siddhart-nagar News - सफीपुर गांव में चल रही संगीतमयी श्रीरामकथा के पांचवे दिन, पंडित राहुल मिश्र ने राजा जनक के दरबार में शिव धनुष और राम-सीता के विवाह की कथा सुनाई। कथा से श्रद्धालु उत्साहित हुए। राजा जनक ने घोषणा की कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थTue, 25 Feb 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
राम विवाह की कथा सुन हर्षित हुए श्रद्धालु, लगा जयकारा

बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के सफीपुर गांव में चल रहे संगीतमयी श्रीरामकथा के पांचवें दिन सोमवार रात कथा व्यास पंडित राहुल मिश्र ने मिथिला के राजा जनक के दरबार में रखे शिव धनुष और राम-सीता विवाह की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। इसे सुनकर श्रद्धालु हर्षित हो उठे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास ने बताया कि एक दिन सीता ने घर की सफाई के दौरान शिव धनुष को उठाकर दूसरी जगह रख दिया। यह देख राजा जनक चकित रह गए। उन्होंने सोचा कि सीता कोई साधारण कन्या नहीं है, क्योंकि यह धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा जनक ने घोषणा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा वही सीता का वर स्वीकार किया जाएगा। स्वयंवर में देश के सभी राजा-महाराजा आमंत्रित किए गए। अयोध्या से राजा दशरथ के पुत्र राम और लक्ष्मण भी गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचे। स्वयंवर में कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं सका। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर राम ने न सिर्फ धनुष उठाया बल्कि प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। जब सीता ने राम को वरमाला पहनाई, तब देवताओं ने पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में सूरज प्रजापति, सौरभ मिश्र, कप्तान मिश्र, आशीष मिश्र, अवधराम, दिनेश गिरि, अंकित, विशाल, कौशल राज और राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें