Power Outage Crisis Jamunha Residents Demand Transformer Replacement ट्रांसफॉर्मर खराब, 10 दिन से अंधेरे में लोग, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsPower Outage Crisis Jamunha Residents Demand Transformer Replacement

ट्रांसफॉर्मर खराब, 10 दिन से अंधेरे में लोग

Shravasti News - जमुनहा में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। झिरझिरवा गांव में 11 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है, जिससे रात में अंधेरा और दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीWed, 18 June 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
ट्रांसफॉर्मर खराब, 10 दिन से अंधेरे में लोग

जमुनहा, संवाददाता। एक तरफ सरकार बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ जिले में बिजली व्यवस्था चौपट है। खराब ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदलने का आदेश भी बेअसर दिख रहा है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे बदलने में 10 से 15 दिन लग जाते हैं। जमुनहा तहसील के ग्राम पंचायत झिरझिरवा में बीते 11 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से खराब ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया है। इससे जहां रात में लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहता है तो वहीं लोगों को भीषण गर्मी में मुसीबत का समाना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि सात जून को ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। ट्रांसफॉर्मर जलने के गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना दी गई। 11 दिन बीत चुके हैं पर ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया है। लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद है। रात में घरों में अंधेरा पसरा रहता है। वहीं दिन में गर्मी से बेहाल होना पड़ता है। शिकायत की गई पर विभाग की ओर से लापरवाही की जा रही है। ग्रामीण इमाम, कलीम, मुहीद, करम मोहम्मद, पुतन, अच्छन, मैकूलाल आदि लोगों ने जिलाधिकारी से खराब ट्रांसफॉर्मर बदलवाए जाने की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।