Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsEight Injured in Three Separate Road Accidents in Shravasti

सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ घायल

Shravasti News - श्रावस्ती में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में तीन घायलों को रेफर किया गया। इनमें मालती देवी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 26 April 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ घायल

श्रावस्ती, टीम। तीन अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। कुछ को निजी चिकित्सक के यहां तो कुछ को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए तीन घायलों को रेफर कर दिया गया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी मालती देवी (32) पत्नी कैलाश शनिवार सुबह परिवार के लोगों के साथ बाइक से अपनी डेढ़ वर्षीय बच्चे का इलाज कराने वीरगंज बाजार जा रही। जमुनहा बहराइच मार्ग उलटहवा पुल के पास अचानक मालती चलती बाइक से गिर गई और घायल हो गई। एम्बुलेंस से महिला को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। इसी तरह मल्हीपुर के दुर्गापुरवा निवासी आशा बहू गीता देवी (50) पत्नी नंद किशोर शुक्रवार को इंडो नेपाल हाइवे पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें गीता गंभीररूप से घायल हो गई। एम्बुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं बलरामपुर जनपद के अन्नहवा गांव निवासी चार मजदूर कोतवाली भिनगा में शुक्रवार को मजदूरी करने आए थे। मजदूरी करके वह देर रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर संग्रामगंज गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास बोलेरो को ओवरटेक करते समय सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। इससे दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। साथ ही पीछे से आ रहा तीसरा बाइक सवार भी भिड़ गया। हादसे में अजय कुमार, मनीराम, मजनू, तिवारी, पिंटू यादव व ब्रह्मादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लक्ष्मनपुर बाजार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए घायल मजनू व तिवारी को जिला अस्पताल भिनगा भेज दिय गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें