पुल से नीचे यमुना में गिरा 18 वर्षीय मजदूर, तलाश जारी
Shamli News - हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले 18 वर्षीय मजदूर नासिर और 35 वर्षीय बैनामा लेखक अंकुर संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना पुल से गिर गए। नासिर की तलाश में 20 घंटे बीत गए लेकिन उसका पता नहीं चला।...

अपने साथियों के साथ हरियाणा फैक्ट्री में मजदूरी करके बाइक द्वारा रात के समय अपने घर वापस लौटते समय 18 वर्षीय मजदूर पुल की रेलिंग पार करके यमुना में गिर गया। गोताखोरों ने नाव के सहारे मजदूर की तलाश की लेकिन 20 घन्टे बीत जाने के बाद भी मजदूर का पता नही चल सका। शुक्रवार रात करीब साढे 8 बजे हरियाणा के छाजपुर से फैक्ट्री में मजदूरी करके तोहिद निवासी पुसार थाना दोघट, नाजिम निवासी बहारसी थाना कांधला व नाजिम का भांजा 18 वर्षीय नासिर निवासी गांव मुकंदपुर थाना छपरौली जनपद बागपत बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे। यमुना पुल पर चैकिंग होती देख बाइक चला रहे तोहिद ने बाइक रोक दी तथा नाजिम व उसका भांजा नासिर बाइक से उतर गये। इस दौरान नासिर घबरा कर पुल के बराबर में रेलिंग के बीच पैदल चलने का रास्ता समझ कर रेलिग पार करके कूद गया लेकिन वहां रास्ता नही था तथा नासिर यमुना नदी में गिर गया। पहले तो दोनों ने नासिर को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे में पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। रात के समय गोताखोर कुछ नहीं कर पाये। शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने नाव के सहारे यमुना में गिरे मजदूर की तलाश की लेकिन 20 घन्टे बीत जाने के बाद भी मजदूर का पता नही चल सका। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मजदूर की तलाश में दर्जन से अधिक गोताखोर लगे है।
---
पुल से यमुना में गिरा बैनामा लेखक, मौत
कैराना। संवाददाता । यमुना पुल पर खड़ा बैनामा लेखक संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना में गिर गया, जिसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शनिवार शाम करीब चार बजे मोहल्ला पीपलोतला निवासी 35 वर्षीय बैनामा लेखक अंकुर गोयल यमुना नदी के पुल पर गया था। बताया जा रहा है कि अंकुर पुल पर रैलिंग के पास खड़ा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी में गिर गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। वहां पर पर मौजूद गोताखोरों ने गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी और अंकुर की तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट के अथक प्रयास के बाद अंकुर खोताखोरों को मिल गया। गोताखोर ने अंकुर को यमुना से बहार निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पता लगने पर परिजन पहुचें। परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
आए दिन हो रहे हादसे पर नहीं बंदोबस्त
यमुना पुल के आसपास आए दिन डूबने से हादसे हो रहे है लेकिन इसके बचाव के लिए अभी तक कोई बंदोस्त नहीं किए गए हैप् यमनुना पुल के पास घाट को पक्का करने की मांग वर्षो से चली आ रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सांसद इकरा हसन भी इस समस्या को कई बार उठा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। यमुना पुल के पास घाट न बनने के कारण आए दिन हादसे घटित हो रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।