Resolution of UP-Haryana Border Dispute Construction of 389 Pillars Begins यूपी हरियाणा सीमा विवाद निपटाने को 16 गांवों में लगेगे 389 पिलर, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsResolution of UP-Haryana Border Dispute Construction of 389 Pillars Begins

यूपी हरियाणा सीमा विवाद निपटाने को 16 गांवों में लगेगे 389 पिलर

Shamli News - उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सीमा विवाद से प्रभावित 16 गांवों के लिए राहत के संकेत हैं। विवाद के समाधान के लिए 389 पिलर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। यह विवाद 1974 से चला आ रहा है और कई बार हिंसक...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 18 June 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
यूपी हरियाणा सीमा विवाद निपटाने को 16 गांवों में लगेगे 389 पिलर

उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा विवाद का दंश झेल रहे 16 गांवों के ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। विवाद निपटाने के लिए शासन के आदेश पर लगाए जाने वाले पिलरों को बनाने का काम शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की सीमा का चिन्हांकन कर 389 पिलर लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्रिज के निकट पिलर बनाने का कार्य किया जा रहा है। यूपी और हरियाणा के किसानों का सीमा पर स्थित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। वर्ष 1974 से चल रहा यह विवाद इतना पेचीदा हो गया है कि अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है।

कई बार दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है। फायरिंग और आगजनी तक की घटनाएं हो चुकी है। फसल की बुआई और कटाई के दौरान दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों के किसानों के बीच झगड़े आमबात हो गई है। गत तीन दिन पहले भी कैराना के मवी गांवों के ग्रामीणों और हरियाणा के सनौली थानाक्षेत्र के ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई थी। इसमें मवी के ग्रामीणों के खिलाफ हरियाणा पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है। शासन पहले ही सीमा विवाद निस्तारण निपटाने के लिए पिलर लगाने के आदेश जारी कर चुका है। इसके मेरठ मंडलायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त कर रखा है। इसके बाद टेंडर निकाला गया था। अब सीमांकन पिलर लगाने के लिए कार्य शुरू किया गया है। यमुना ब्रिज के निकट ही पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पिलरों को लगाया जाएगा। बताया जाता है कि शामली जिले के लगभग 16 राजस्व गांव ऐसे हैं, जो सीमा से लगते हैं। जहां सीमा पर लगभग 389 पिलर लगाए जाएंगे। इसके बाद विवाद का निपटारा हो सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।