स्वायत शासन कर्मचारी सगठन के अधिवेशन में रखी समस्याऐ
Shamli News - स्वायत शासन कर्मचारी संगठन की एक दिवसीय अधिवेशन रविवार को नगर पालिका परिषद, काँधला में आयोजित की गई। इसमें हजारों निकाय कर्मचारियों ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति रोष प्रकट...

स्वायत शासन कर्मचारी संगठन उ.प्र.रविवार को नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्वायत शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश सहारनपुर मण्डलीय की एक दिवसीय अधिवेशन आहूत किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम व अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जहां पर स्वायत शासन संगठन की और से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के हजारों निकाय कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिवेशन में वक्ताओं ने निकाय कर्मी प्रतिनिधियों द्वारा निकाय कर्मियों की स्थानीय एवं प्रान्तीय समस्याओं के सम्बन्ध में प्रकाश डाला गया। इससे पूर्व में सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन को निरन्तर कई बार 20 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में प्रेषित किये गये है। जिसमें निकाय कर्मियों की ज्वलन्त समस्याओं के निस्तारण की अपेक्षा सरकार से की गयी है। परन्तु सरकार द्वारा बरती गयी उदासीनता एवं उपेक्षा के कारण निकाय कर्मियो ने काफी रोष एवं क्षोभ व्याप्त है। 20 सूत्रीय मांग पत्र में संविदा कर्मियों 23 जुलाई 2012 कासनादेश के तहत निकाले गये कर्मचारियों की सेवा बहाली एवं विनियमितीकरण एवं कम्प्यूटर आपरेटर, ड्राइवर, सफाई कर्मी, पोर्टर, पम्प आपरेटर, माली, आदि पदों पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित किये जाने राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस उपचार की सुविधा निकाय कर्मियों व प्रेशन भोगियों को भी प्रदान किये जाने प्रान्तीय पदाधिकारियों को स्थायी रूप से सचिवालय प्रवेश सुविधा और दारूलसफा में संगठन को एक स्थायी कार्यालय आवंटन किये जाने की व्यवस्था सहित कई बिंदुओं को लेकर अपने विचारों को रख शासन से उनका पूरा किए जाने की मांग की। समारोह का आयोजन श्री खुर्शीद बेग, नगर पालिका परिषद काँधला व संगठन शाखा पदाधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा किया गया। अधिवेशन का संचालनसोहनवीर व अध्यक्षता ललित त्यागी द्वारा की गयी। अरविन्द त्यागी प्रान्तीय उपाध्यक्ष, ओमवीर सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष, विनोद त्यागी प्रान्तीय संगठन मंत्री, नगर निगम गाजियाबाद द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। सभा को सम्बोधित करने वाले प्रतिनिधि सुभाष शर्मा-संरक्षक, अरविन्द त्यागी, श्रवण कुमार तिवारी - प्रान्तीय महामंत्री, चौब सिंह उप महामंत्री, अमर कुमार उपमहामंत्री, इन्द्रपाल सिंह - प्रान्तीय सहायक मंत्री, प्रवीण कुमार प्रान्तीय सहायक मंत्री सहित हजारों लोगो ने एक दिवसीय अधिवेशन में नगर पालिका परिषद, काँधला के प्रांगण में भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।