नगर पालिका में एडीएम ने किया रामकथानक महाकाव्य का लोकार्पण
Shamli News - सोमवार को नगर पालिका सभागार में वरिष्ठ कवि जसवीर सिंह हलदर द्वारा रचित रामकथानक महाकाव्य का लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीएम संतोष कुमार और चेयरमैन अरविंद संगल ने कार्यक्रम का...

सोमवार को नगर पालिका सभागार में वरिष्ठ कवि जसवीर सिंह हलदर द्वारा रचित रामकथानक महाकाव्य का लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम एवं कारवां साहित्यिक संस्था शामली एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा शाखा शामली के संयुक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन आयोजन किया गया। सोमवार को नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम संतोष कुमार एवं चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश बजाज ने की। संचालन वरिष्ठ शायर एवं कार्यक्रम संयोजन प्रदीप मायूस ने किया। रामकथानक महाकाव्य पर बोलते हुए प्रदीप मायूस ने पढ़ा कि दुनिया को तो अपने अपने काम दिखाई देते हैं। लेकिन मैं जिस ओर भी देखूं,राम दिखाई देते हैं। वरिष्ठ कवि जसवीर सिंह हलदर ने राम पर एक से बढ़कर एक छंद मुक्तक सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की। नोएडा से पधारी डा. श्वेता त्यागी ने उत्कृष्ट ग़ज़लों से समा बांध दिया। अनिल पोपट कामचोर ने हास्य की रचनाओं से सभी को लोटपोट किया। रेल के डब्बे सा घर द्वार हो गया। रिटायर हुये तो हर दिन ईतवार हो गया। पहले थी ये शिकायत कि देता नहीं समय, अब उलहना ये है कि सास के जैसा तेरा व्यवहार हो गया। सुनील अरोरा टम्मी ने हास्य की रचना सुनते हुए कहा कल्लू की किस्मत कोरी थी। खुद तो काला,पत्नी गोरी थी।एडीएम संतोष कुमार ने रामकथानक महाकाव्य का लोकार्पण करते हुए अपनी चर्चा में कहा आदिकवि वाल्मीकि द्वारा मूल रूप से रचित रामायण दुनिया का श्रेष्ठ ग्रन्थ है। इस को समय समय पर अनेक कवियों ने अपने अपने भाव से सजाया है।तुलसी दास ने रामचरित मानस के रूप में प्रस्तुत किया, अनेक विद्वान कवियों ने वाल्मीकि रामायण को आधार मान कर बहुत सारी भाषाओं में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चित्रण किया है। इस अवसर पर जसवीर सिंह हलदर, सरदार राजेंद्र सिंह, विजय पाठक, कुबेर दत्त शर्मा, दीपक चंद्रा, मनीष गहलोत, एडवोकेट अंकित गहलोत, सलीम सैफी, गौरव, विवेक, सरदार सुरजीत सिंह, लवली सिंह टांक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।