यमुना में गिरे मजदूर का शव बरामद
Shamli News - दो दिन पहले, 18 वर्षीय मजदूर नासिर यमुना नदी में गिर गया था। गोताखोरों ने 24 घंटे बाद उसका शव निकाला। नासिर अपनी मां और एक अन्य के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। चेकिंग के डर से उसने बाइक से उतरकर...

दो दिन पहले यमुना नदी में गिरे 18 वर्षीय मजदूर नासिर का शव 24 घंटे बाद गोताखोरों ने यमुना से बाहर निकाला। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने मां और एक अन्य के साथ हरियाणा से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा 18 वर्षीय मजदूर नासिर निवासी गांव मुकुंदपुर थाना छपरौली जनपद बागपत चेकिंग के डर से बाइक से उतरकर यमुना पुल के बराबर में रास्ता समझ कर रेलिंग पार करके कूद गया था, लेकिन वहां पर रास्ता न होने के चलते नासिर यमुना नदी में गिर गया था। शनिवार को गोताखोरों ने यमुना में डूबे मजदूर की तलाश की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे गोताखोरों ने नासिर के शव को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया था। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।