Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsCervical Cancer Awareness Campaign by Udaan Ek Umeed in Shahjahanpur

उड़ान एक उम्मीद संस्था ने दो छात्राओं को गोद लिया

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में उड़ान एक उम्मीद संस्था ने सर्विक्स कैंसर के जागरूकता अभियान का तीसरा चरण गुरुनानक पाठशाला में चलाया। डॉ. पुनीता अग्रवाल ने कैंसर से बचाव की जानकारी दी। संस्था ने प्रतिभाशाली छात्राओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSun, 27 April 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
उड़ान एक उम्मीद संस्था ने दो छात्राओं को गोद लिया

शाहजहांपुर,संवाददाता। आज उड़ान एक उम्मीद संस्था ने सर्विक्स कैंसर के जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में गुरुनानक पाठशाला में छात्राओं एवं महिला अध्यापिका को जागरूक किया। निपुण नर्सिंग होम की वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पुनीता अग्रवाल ने सर्विक्स कैंसर से बचाव एवं टीकाकरण की जानकारी दी। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि, उनकी संस्था पिछले एक माह से जागरूकता कार्यक्रम कर रही है, जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज में जागरूकता कर चुकी हैं। सर्विक्स कैंसर की जागरूकता के अतिरिक्त संस्था ने गुरुनानक पाठशाला की बच्चियाें में अम्बिका एवं काव्या जिन्होंने इसी वर्ष हाईस्कूल में बहुत अच्छे अंक हासिल किए है। उन्हें संस्था ने गोद लिया एवम उनकी आगे की पढ़ाई का खर्चा उठाने का बीड़ा उठाया है। गुरुनानक स्कूल की प्रधानाध्यापिका हरमीत कौर ने उन बच्चियों को संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता से सम्मानित भी करवाया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव सोनिया गुप्ता, संयुक्त सचिव रेखा मोदी, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम में निपुण हॉस्पिटल की वरिष्ठ डॉक्टर डॉ़ पुनीता अग्रवाल, गुरुनानक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका हरमीत कौर एवं सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें