Shreemad Bhagwat Katha Spiritual Insights and Celebrations in Kakraha Village श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से कट जाते है जन्म जन्मान्तर के पाप, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsShreemad Bhagwat Katha Spiritual Insights and Celebrations in Kakraha Village

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से कट जाते है जन्म जन्मान्तर के पाप

Santkabir-nagar News - ककरहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य उपेन्द्र पराशर ने कहा कि कथा श्रवण से जन्म जन्मान्तर के पाप कटते हैं। कथा में भगवान श्री कृष्ण और श्री राम के जन्म की कथा सुनाई गई। भक्तों ने भागवत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 15 May 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से कट जाते है जन्म जन्मान्तर के पाप

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के ककरहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अवध धाम से पधारे आचार्य उपेन्द्र पराशर ने कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जन्म जन्मान्तर पाप कट जाते हैं। इस कलयुग में भगवत कथा सुनने से जीवों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का बहुत सुन्दर वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगा तब गौ माता भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची और उसका निवारण करने की बात कहने लगी। तब भगवान ब्रह्मा ने गौ माता से कहा कि सृष्टि के सभी लोगों को प्रभु का ध्यान करना चाहिए तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा।

गजेंद्र मोक्ष राम जन्म व कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि तालाब में स्नान करने गए गजेंद्र का पैर घड़ियाल ने पकड़ लिया था जिसकी पीड़ा से गजेंद्र परेशान थे और उन्होंने भगवान का स्मरण किया जिसके बाद भगवान नारायण पहुंचकर गजेंद्र को मुक्त कराया। इसके बाद अयोध्या में जन्मे भगवान श्री राम की कथा सुनाई। राजा दशरथ महारानी कौशल्या के घर जन्म हुआ भगवान श्री राम ने मर्यादा स्थापित कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाया है। बंदी गृह में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद बसुदेव जी ने बालक को लेकर गोकुलधाम नंद बाबा यशोदा के पास छोड़ आएऔर वहां कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। बाल भगवान श्रीकृष्ण की झाँकी निकाली गई। इस दौरान सभी भक्तों ने भागवत की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर यजमान सपत्नीक राजेन्द्र पान्डेय, प्रभाकर रत्न पान्डेय, बृजलाल तिवारी, मार्कंण्डेय पान्डेय, राज नरायण चौबे, अनमोल पान्डेय, ओमप्रकाश पान्डेय, निशेष त्रिपाठी, तेजस, ओजस पान्डेय, वैभव पान्डेय, शुभ तिवारी, श्रीमती सुनयना, सुशीला, रंजन, अर्चन, चंचल, रेखा, रेनू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।