नरकीय जीवन जीने को मजबूर बलुहिया वार्ड के ग्रामीण
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के बलुहिया टोले में जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। टूटी सड़कों और जाम नालियों के कारण गंदगी फैल गई है। स्थानीय हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं और बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है।...

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नम्बर नौ बलुहिया टोला अमरडोभा से सटा है। टूटी सड़कें चारो तरफ फैली गन्दगी जाम नाली इस मोहल्ले की पहचान बन गई है। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़के बदहाल हैं। नाली का पानी घरों के सामाने गड्ढे में इकट्ठा करके ग्रामीण रात में फेकते हैं। इसके चलते आस- पास के खेत वालों की अक्सर इन्हे गालियां भी सुननी पड़ती हैं। बखिरा नगर पंचायत के बलुहिया टोला के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। हैण्डपम्प का शुद्ध पानी तक मुहैया नही है। बरसात में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की साफ - सफाई बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। इसकी वजह से लोगों को दुर्गंध का सामना हर समय करना पड़ रहा है। वार्ड में सड़कें खस्ताहाल हो चुकी है। कुछ स्थानों पर पगडंडी मार्ग से ही रास्ता है। मोहल्ले से जल निकासी की समस्या अर्से से चली आ रही हैं। इसे लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्य होता नही दिख रहा है। टोले के लोग 12 महीने घरों के सामने गड्ढा बनाकर नाली का पानी इकट्ठा करने को मजबूर हैं। बरसात का पानी मोहल्ले से बाहर बड़ी मुश्किल से जा पाता है। पहले की बनी अधिकांश नालियां टूटी है, कूड़ा करकट नाली में पड़ा रहता है। इस वार्ड में शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को मयस्सर नही है। इंडिया मार्का हैंडपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। जिसे पीने को ग्रामीण मजबूर हैं। नगर पंचायत के तरफ से वाटर सप्लाई की कोई व्यवस्था नही की गई है। पुरानी नालियों की नियमित सफाई न होने की वजह से गंदगी से पटा रहता है। वार्ड में गंदगी व जलभराव होने की वजह से इस मोहल्ले के नागरिक पल-पल दुश्वारियां को झेलते हैं। टूटी फूटी सड़कों पर आने - जाने से ग्रामीण चुटहिल हो जाते हैं। नगर पंचायत बनने के बाद भी यहां के लोग वार्ड की दुर्दशा को लेकर काफी परेशान हैं। बरसात के बाद घंटों तक पानी नहीं निकल पाता है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है। इस टोले में सड़क व नाली की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। जिसका निराकरण होता नही दिख रहा है।
जल निकासी बनी बड़ी समस्या
बलुहिया टोले में जल निकासी एक गंम्भीर समस्या बन गई है। आम दिनो में भी पानी बहने की व्यवस्था नही है। पुराना नाला बना है,वह भी जगह- जगह टूट चुका है। जो गन्दगी से जाम हो गई है। बरसात में जल निकासी की समस्या बढ़ जाती है। पहले की बनी नालियां सकरी हैं। बरसात के मौसम में इस वार्ड की जनता काफी दुश्वारियां झेलती हैं। जल निकासी की समस्या इस मोहल्ले की लम्बे अर्से से चली आ रही है। जिसे लेकर जिम्मेदारों के पास कोई ठोस योजना नही दिख रही है।
वार्ड के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। पेयजल, सफाई, जलनिकासी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र होना प्रस्तावित है। वार्ड में अन्य कोई समस्या होगी तो उसे दूर कराया जाएगा।
मोहम्मद आमिर अंसारी,चेयरमैन
नगर पंचायत बखिरा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।