Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRecord High Temperature Reaches 43 C in Santkabir Nagar Residents Affected by Severe Heat

अब तक सर्वाधिक तापमान वाला दिन रहा शुक्रवार

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। इस वर्ष अब तक पड़ी गर्मी में सबसे अधिक गर्म दिन

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 26 April 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
अब तक सर्वाधिक तापमान वाला दिन रहा शुक्रवार

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। इस वर्ष अब तक पड़ी गर्मी में सबसे अधिक गर्म दिन शुक्रवार को रिकार्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यही हाल रहा तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी की वजह से समूचा शरीर झुलस रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से जन जीवन पूरी तरीके से बेहाल हो गया। इसी तेज धूप में स्कूल जाने वाले नौनिहाल अवकाश होने पर घर जाते हैं। तेज धूप से दोपहर में सड़कें सूनी हो गई। लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे। तापमान में इजाफा होने दिन का काम-काज प्रभावित हो रहा है।

एक सप्ताह से दिन-ब-दिन तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। शुक्रवार को दिन का आधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान के साथ साढ़े तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से वातावरण और भी तल्ख हो गया है। सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कें सूनी हो गई। खेतों में काम करने वाले किसान साढ़े दस बजते बजते अपने घर को लौट आए। दस बजे के बाद से ही लोगों का गला सूखने लगा। आदमी तो आदमी पशुओं को भी दिन में पानी की जरूरत पड़ने लगी है। पशुपालक अपने जानवरों को दिन में दो बार नहला रहे हैं और दिन में दो से तीन बार पानी भी पिला रह हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है।

आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। हवाएं तीव्र गति से पछुआ चलेंगी। लू चलने के आसार हैं। लोगों के लिए बेहतर होगा कि वह दिन के बजाए सुबह और शाम में ही काम को पूरा करें।

डा. अमरनाथ मिश्र

मौसम विज्ञानी

नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें