स्थानान्तरण के बाद भी जमें है,एसआई व दीवान
Santkabir-nagar News - बखिरा में तैनात उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव और दीवान अनिल यादव का स्थानांतरण उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद न होता दिख रहा है। ये चाचा-भतीजा अपने रसूख के बल पर पुलिस थाने के मामलों को अपने तरीके से...

बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव का स्थानान्तरण करीब पाच माह पूर्व कोतवाली खलीलाबाद में हो गया है। वहीं बखिरा में तैनात दीवान अनिल यादव का भी स्थानान्तरण कोतवाली में हो चुका है। दोनो पुलिसकर्मी के लिए उच्चाधिकारियों का आदेश कोई मायने नही रखता है। रिस्ते में ये चाचा भतीजा भी बताए जाते हैं। उक्त दोनों अपने रसूख के दम पर कप्तान के आदेश का ठेगा दिखा रहे हैं। थाने की अधिकांश मामले इनके द्वारा ही निपटाए जाने की चर्चा रहती है। कहा जाता है कि चार्ज पर यहां कोई आए, लेकिन इन दोनों पुलिसकर्मी के सहयोग के बिना थानेदारी चला पाना मुश्किल हो सकता है। किसी वीआईपी ड्यूटी में जाना है, इसका हल्का बदलना है। किसे प्रार्थना पत्र सौपना है। ऐसे सभी महत्वपूर्ण कार्य इन्ही के जिम्मे रहती है। ज्यादातर पुलिसकर्मी इन्हे अपने पक्ष में मनाकर रखना चाहते हैं। क्योंकि अगर ये नाराज हुए तो उन्हे नुकसान का भय हमेशा रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।