Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice File Case Against Unknown Driver After Fatal Accident in Sant Kabir Nagar

कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में 15 अप्रैल 2025 को विजय कुमार की बाइक से चलाते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की मां ने आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 26 April 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज

संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर बनकटिया के पास हादसे में हुए युवक की मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। मेंहदावल क्षेत्र के इमिलीडीहा निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय श्रीराम का आरोप है कि 15 अप्रैल 2025 को उसका बेटा विजय कुमार अपने घर से आवश्यक काम से खलीलाबाद आया था। घर वापस जाते समय जब बेटा बाइक से बनकटिया चौराहे से पहले पहुंचा ही था। उसी दौरान करीब 05.15 बजे विपरीत दिशा से आ रही कार का चालक काफी तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चालाते हुए उसके बेटे विजय कुमार की साइड पर जाकर जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद कार लेकर भाग गया। हादसे में उसके बेटे की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें