Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Arrests Man for Rape under False Marriage Promise in Sant Kabir Nagar

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र की रहने वाली चार बच्चों की मां को शादी

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 24 Feb 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र की रहने वाली चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को करमाखान नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया,जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने पीड़ित महिला को शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि 30 दिसंबर 2024 को आरोपी युवक ने उससे गलत काम किया। वह कई बार शादी करने के लिए आरोपी युवक से कहीं तो टाल मटोल करता रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। सूचना पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव ,कांस्टेबल अरविन्द यादव, राधेश्याम गिरी ने रविवार को आरोपी युवक को करमाखान नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें