पुलिस छावनी में तब्दील हुआ धर्मसिंहवा थाना का मुसहरा गांव
Santkabir-nagar News - धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव बकरीद के एक दिन

धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव बकरीद के एक दिन पहले पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। डीएम और एसपी ने सोमवार को गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव बकरीद त्योहार पर अतिसंवेदनशील है। वर्ष 2007 में कुर्बानी को लेकर दो समुदायों में बवाल हुआ था। जिसके बाद से ही गांव में कुर्बानी प्रतिबंधित हो गई थी। बकरीद त्योहार के एक दिन पहले से ही तीन दिन तक मुसहरा गांव में पीएसी के साथ जिले की फोर्स कैम्प करती है।
रविवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने मुसहरा गांव का दौरा कर दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक किया तथा दोनों समुदायों के लोगों से बकरीद त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पूरे गांव में कुल 9 प्वाइंट बनाया गया है। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सरोज शर्मा ने बताया कि गांव में 1 प्लाटून पीएसी, 1 पी गार्ड, 1 इन्सपेक्टर, 6 उपनिरीक्षक, 24 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, क्यूआरटी के जवान फायर ब्रिगेड सहित टीजी स्कावायड के साथ धर्मसिंहवा थाना की स्थानीय पुलिस मौजूद है। गांव के बकरों को गांव के बाहर मदरसे में पशु चिकित्साधिकारी हर्रैया डाक्टर रामकुमार की देखरेख के साथ पुलिस सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। गांव के हर गतिविधियों पर प्रशासन पैनी नजर लगाए हुए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।