शहर से किशोरी को भगा ले गया आंबेडकरनगर का युवक
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में 15 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले घर से लापता हो गई। उसकी मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को आंबेडकरनगर के युवक ने बहला-फुसला कर भगा लिया, जबकि खलीलाबाद के दो लोगों ने इसमें सहयोग किया।...

संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व खलीलाबाद शहर की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। पीड़ित मां का आरोप है कि वह किराए के मकान में रहती है। 14 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे उसकी नाबालिंग बेटी घर से कहीं चली गई। पीड़ित मां को खलीलाबाद के दो लोगों और आंबेडकरनगर जिले के एक युवक पर बेटी को भगाने का संदेह है। आंबेडकरनगर का युवक बहला फुसला कर बेटी को भगा ले गया है। जबकि खलीलाबाद के दोनों लोगों ने बेटी को भगाने में आरोपी युवक का सहयोग किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों लोगों पर किशोरी को बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।