Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsKisan Samman Nidhi Distributed to 2 25 Lakh Farmers in Sant Kabir Nagar

2.25 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Santkabir-nagar News - हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सोमवार को जिले के 2.25 लाख किसानों के खाते में

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरTue, 25 Feb 2025 09:26 AM
share Share
Follow Us on
2.25 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सोमवार को जिले के 2.25 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि आ गई है। प्रधानमंत्री बिहार के बेगूसराय कार्यक्रम से ही किसान सम्मान निधि जारी किया है। इसी के साथ जिले के किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचनी शुरू हो गई है। सम्मान निधि आने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जायद की खेती करने वाले किसानों सहायता के रूप में आर्थिक मदद मिल गई है।

जिले के किसानों के लिए जनवरी माह में ही किसान सम्मन निधि आ जानी चाहिए थी। किसानों को इंतजार था कि आठ से नौ जनवरी के बीच में उनके खाते में सम्मान निधि की धनराशि आ जाएगी। सम्मान निधि नहीं आने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है। कुछ लोग दिल्ली चुनाव का हवाला दे रहे थे। हर बार प्रधानमंत्री किसी बड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हैं और वहीं से सम्मान निधि की धनराशि एक साथ देश के सभी किसानों के खाते में भेज दिया जाता है। बिहार के बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम से किसान सम्मान निधि रिलीज कर दिया गया है। जिले के किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने लगी हैं। उप निदेशक कृषि डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 2.25 लाख किसानों की किसान सम्मान निधि आनी हैं। इसमें दस हजार किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पहली बार किसान सम्मान निधि आएगी। इसके अलावा 67 हजार किसानों के खाते में 19 वीं किस्त की धनराशि आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें