Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsIndustrial Development Discussion in Santkabir Nagar Arvind Pathak Meets New DM Alok Kumar

डीएम को औद्योगिक विकास की संभावनाओं से कराया रूबरू

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने नवागत डीएम आलोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। पाठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 26 April 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
डीएम को औद्योगिक विकास की संभावनाओं से कराया रूबरू

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नवागत डीएम आलोक कुमार से मुलाकात की और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा की। इसके साथ औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की समस्याओं और संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद नोएडा के समक्ष का है, लेकिन यहां समुचित विकास न हो पाने के कारण पिछड़ा है। यहां ओडीओपी योजना में होजरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर एवं छोटे उद्यमियों की सुविधा के लिए प्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना कराई जाए तो यहां पर बरदहिया बाजार के साथ-साथ जनपद के अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले होजरी उद्यमियों को काफी सहूलियत मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की अवस्थापना संबंधी समस्याओ के विषय में डीएम को बताया कि पिछले दो सालों में 50 प्रतिशत सड़कों में सुधार आाया है,लेकिन अभी जल निकासी एवं शेष सड़कों को ठीक कराया जाना अति आवश्यक है। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करके वहां के हालात को जानने के बाद ही संभव प्रयास किए जाने का आश्वास दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें