Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsExtreme Heatwave Hits Santkabir Nagar Temperatures Reach 42 C

42 डिग्री पर पहुंचा तापमान, जन जीवन बेहाल

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 27 April 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
42 डिग्री पर पहुंचा तापमान, जन जीवन बेहाल

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ठहरा हुआ था, शनिवार को 42 डिग्री पर पहुंच गया। इसकी वजह से समूचा शरीर झुलस रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से जन जीवन पूरी तरीके से बेहाल हो गया। तेज धूप से दोपहर में सड़कें सूनी हो गईं। लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे। तापमान में इजाफा होने से दिन का काम-काज प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की यह गर्मी किसानों पर भी भारी पड़ने लगी है। सब्जियों की फसलों को बचाने के लिए पांच दिन पर सिंचाई करनी पड़ रही है।

तापमान में कहीं से कमी आने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवाओं की गति धीमी थी। इसकी वजह से गर्मी में पूरी तरह से चुभन महसूस हो रहा था। वातावरण और भी तल्ख हो गया है। सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कें सूनी हो गई। खेतों में काम करने वाले किसान साढ़े दस बजते - बजते अपने घर को लौट आए। दस बजे के बाद से ही लोगों का गला सूखने लगा। आदमी तो आदमी पशुओं को भी दिन में पानी की जरूरत पड़ने लगी है। पशुपालक अपने जानवरों को दिन में दो बार नहला रहे हैं और दिन में दो से तीन बार पानी भी पिला रह हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है।

आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। हवाएं तीव्र गति से पछुआ चलेंगी। लू चलने के आसार हैं। लोगों के लिए बेहतर होगा कि वह दिन के बजाए सुबह और शाम में ही काम को पूरा करें। सुपाच्य भोजन करें। सफेद और ढीला कपड़ा पहने।

डॉ अमरनाथ मिश्र

नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें