Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsAmbulance Accident in Khalilabad Four Injured While Transporting Body to Bihar

दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एम्बुलेंस कंटेनर से टकराई, चार घायल

Santkabir-nagar News - दिल्ली से बेगूसराय शव लेकर जा रही एंबुलेंस खलीलाबाद में एक कंटेनर से टकरा गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर के अस्पताल में इलाज कराया गया। इसी दौरान एक ट्रक के पास दो कारों में भी टक्कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 17 Feb 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एम्बुलेंस कंटेनर से टकराई, चार घायल

मगहर (संतकबीरनगर), हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली से बिहार के बेगूसराय शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस रविवार को खलीलाबाद कोतवाली के महगर के हनुमान मंदिर के पास कंटेनर में पीछे से घुस गई। एम्बुलेंस में सवार बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले चार लोग घायल हो गए। उन्होंने गोरखपुर के किसी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव लेकर चले गए। इसी दौरान एक ट्रक में भी पीछे से दो कारें टकरा गईं। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। मगहर चौकी पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह दिल्ली से शव लेकर एक प्राइवेट एम्बुलेंस बिहार के बेगूसराय जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट उठ रहे धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस बीच वहां खड़े एक कन्टेनर से एम्बुलेंस भिड़ गई। हादसे में इस्लामाबाद, मैनपुरी निवासी एंबुलेंस चालक अंशु पुत्र रामवीर, दिल्ली से शव लेकर बिहार के बेगूसराय जा रहे पाण्डव साहनी पुत्र श्याम सैनी, किशोर साहनी पुत्र कलेसर और राजेश कुमार पुत्र बलदेव घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर फरार हो गया। एंबुलेंस चालक ने अन्य घायलों के साथ गोरखपुर के किसी अस्पताल में इलाज कराया। चालक ने बताया कि इलाज के बाद दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव लेकर बिहार रवाना हुए।

इसी दौरान एक और दुर्घटना हुई। मंदिर के पास से गुजर रहे ट्रक ने धुआं देख जैसे ही रफ्तार धीमी की, पीछे चल रहीं दो कारें और भिड़ गईं। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। दोनों दुर्घटनाओं में चालक कंटेनर और ट्रक लेकर फरार हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें