Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWeather Changes Cause Drop in Temperature and Impact on Crops

संभल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ी ठंड

Sambhal News - जनपद में मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान 27 डिग्री अधिकतम और 12 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 23 Feb 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
संभल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ी ठंड

जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंड एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को सुबह में निकली धूप से लोगों को सर्दी से मिली राहत। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। हालांकि दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना रहा। बाजारों और सड़कों पर लोगों की चहल-पहल कम रही। बदलते मौसम की बजह से बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। ऐसे में छोटे बच्चों को जुकाम, खांसी, निमोनिया आदि की समस्या हो रही है। किसानों ने बताया कि अगर आगे बारिश होती है तो आलू व सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। जिससे पैदावार पर भी असर पड़ेगा। जिसकों लेकर किसान चिंचित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें