Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTragic Accident Two Bikers Killed in Hit-and-Run on Junawai Road

हादसे में घायल विजेन्द्र की रास्ते में मौत, हड़कंप

Sambhal News - जुनावई में एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की सीएचसी में मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन वह भी उपचार से पहले ही दम तोड़ गया। दोनों मृतकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 25 Feb 2025 01:47 PM
share Share
Follow Us on
हादसे में घायल विजेन्द्र की रास्ते में मौत, हड़कंप

जुनावई। थाना क्षेत्र के जुनावई साधुमड़ी लिंक मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार घायल कर दिया था। जबकि एक युवक की सीएचसी में ही उपचार से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे युवक को उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई है। वहीं दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के रहने वाले विवेक कुमार 30 वर्ष एवं विजेन्द्र सिंह 35 वर्ष सहित दोनों बीते दिन शाम को बाइक से गांव को वापस आ रहे थे। तभी अजीजपुर गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। तभी पुलिस ने सीएचसी में एडमिट कराया। जहां चिकित्सकों ने विवेक कुमार को मृत घोषित कर दिया था। जबकि गंभीर अवस्था में विजेन्द्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तभी उपचार को जाते समय विजेन्द्र ने उपचार से पहले ही अलीगढ़ में दम तोड़ दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें