विशेष लोक अदालत में 55 वाद निस्तारित
Sambhal News - उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 55 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें विद्युत अधिनियम 2003 से संबंधित 17 वाद शामिल थे।...

उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 55 वाद निस्तारित किए गए। विशेष लोक अदालत के अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश स्थित चंदौसी आरती फौजदार द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 से संबंधित 17 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्थित चंदौसी अर्चना सिंह प्रथम द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज जूडि, बाह्य न्यायालय नावेद अख्तर द्वारा 5 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जूडि कोर्ट - 02 बाह्य न्यायालय वंदना सिंह द्वारा 3 वादों का निस्तारण किया गया एवं सिविल जज जूडि, गुन्नौर बाह्य न्यायलय नाजिम अकबर द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चंदौसी अर्चना सिंह प्रथम ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।