Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGrand Spiritual Procession Celebrates Akshaya Tritiya in Honor of Lord Parshuram

भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

Sambhal News - भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर एक भव्य आध्यात्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में ब्राह्मण संगठन और हिंदू समाज के सदस्यों ने भाग लिया। विभिन्न झांकियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 1 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में भव्य आध्यात्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ब्राह्मण संगठन एवं सर्व हिन्दू समाज ने मिलकर सहभागिता निभाई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियों ने मनमोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा परम्परागत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ का महोरा लखुपुरा आश्रम के महंत कृष्णानंद पुरी महाराज, महंत बाल योगी दीनानाथ महाराज, एसडीएम डॉ. बंदना मिश्रा, कमलकांत तिवारी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शोभायात्रा सरायतरीन स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर आग चल रही थी। शोभायात्रा लाडम सराय, चौधरी सराय, मनोकामना तीर्थ, श्रीकल्कि विष्णु मंदिर, रामलीला मैदान, सरथल चौकी, सूर्यकुंड मंदिर स्थित परशुराम भवन में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी, गुरुकुल प्रणाली के दर्शन, कलश-यात्रा, वैदिक मंत्रों की गूंज, परिक्रमा-दर्शन, संतों की दिव्य-उपस्थिति और भक्तों के जनसैलाब से आयोजन को ऐतिहासिक रूप मिला। चौबीस कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि पूरे जिले से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर, भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अनुज चौधरी व पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर गणेश शर्मा, हरिओम शर्मा, मुकेश शर्मा, वीकेश शर्मा, केके मिश्रा, अतुल कुमार शर्मा, विशेष शर्मा, डीपी शर्मा, शोभित शास्त्री, विशाल शर्मा, भूकेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, शंकर शर्मा, राहुल शर्मा, संजीव शुक्ला, विनीत शर्मा, कपिल श्रोत्रिय, आयुष पूठिया, अनुराग शर्मा, अक्षय मोंटी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें