किसान मेले में जैविक खेती को दिया बढ़ावा
Sambhal News - नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री अजीत यादव ने मेले का उद्घाटन किया और जैविक खेती के फायदों पर चर्चा की। किसानों को रसायन...

नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री अजीत यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जैविक खेती के महत्व पर गहन चर्चा की गई और किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजीत यादव और उप कृषि अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने जैविक खेती के फायदों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पारंपरिक पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा। मेले में क्षेत्र के कई किसान, जो पहले से जैविक खेती कर रहे हैं, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इनमें मेंगर गांव के संजीव शर्मा, अमरोहा के सुरेंद्र कुमार त्यागी, अहरोला नवाजी के झंडू सिंह, दबथरा हरलाल के कमल सिंह सहित अन्य किसान शामिल थे। इन किसानों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मेले का आयोजन इंटरनेशनल ट्रेस्बिलिटी सिस्टम लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार, एसडीओ कृषि मुकेश कुमार, जतिन कुमार, मौहरपाल, सचिन कुमार, मलखान सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।