Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCelebration of Makar Sankranti at Banke Bihari Temple Religious and Scientific Significance

मकर संक्रांति का विशेष महत्व : पंडित बिहारी

Sambhal News - नगर के संतोषी माता श्री बांके बिहारी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित श्याम बिहारी ने इस दिन के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया, जिसमें सूर्य के उत्तरायण...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 14 Jan 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
मकर संक्रांति का विशेष महत्व : पंडित बिहारी

नगर के संतोषी माता श्री बांके बिहारी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पंडित श्याम बिहारी ने मकर संक्रांति के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। पंडित श्याम बिहारी ने बताया कि मकर संक्रांति को सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व माना जाता है। इस दिन पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। यह दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है और पूरे देश में इसे अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर व्रत रखने, गंगा स्नान करने, और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें