मजदूर के घर से दो मवेशी चोरी
Sambhal News - ततारपुर रोड मड़ैया के जयपाल सिंह के घर से रात में अज्ञात चोरों ने दो भैंसें चुरा लीं। जयपाल सिंह अपने काम के लिए बाहर गए थे, और जब उनकी पत्नी ने सुबह पशुशाला में जाकर देखा, तो भैंसें गायब थीं।...

ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड मड़ैया निवासी जयपाल सिंह के घर से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो भैंसें चोरी कर लीं। यह घटना तब हुई जब जयपाल सिंह अपने रोजाना के काम के लिए ज्ञानपुर सिसौना गन्ना कोहलू गया हुआ था। रात के समय चोरों ने घर में स्थित पशुशाला से दोनों भैंसें चोरी कर लीं। सुबह जब जयपाल सिंह की पत्नी पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला गई, तो वहां से दो भैंसें गायब पाई। इस पर उसने इसकी जानकारी परिवारजनों को दी और आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। जयपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चोरी की इस घटना से मजदूर को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।