Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsAll India Trade Council Meeting Welcomes New State Organization Minister Prem Grover

प्रेम बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री

Sambhal News - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक फब्बारा चौक पर हुई, जिसमें प्रेम ग्रोवर को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त करने पर खुशी जताई गई। मंत्री शाह आलम मंसूरी ने इस फैसले की सराहना की। ग्रोवर ने 27 वर्षों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 28 April 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
प्रेम बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक फब्बारा चौक पर आयोजित की गई। इसमें प्रेम ग्रोवर को प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई गई। फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी में कहा कि प्रदेश नेतृत्व का यह फैसला सराहनीय है। प्रेम ग्रोवर के नेतृत्व में संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने पिछले 27 वर्षों से जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं को शासन व प्रशासन के बीच मजबूती से रखा और निदान भी कराए। नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी का दौरा कर व्यापारियों को संगठन से जोड़ और भी मजबूत किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी अनुराग भार्गव, वसीम अख्तर, राजू चड्ढा, सुभाष पाल, उमेर शमसी, विकास मिश्रा, जयशंकर दुवे, चिंटू शर्मा, सुशील अग्रवाल, रमेश ग्रेवाल, मोहम्मद मुजीव, अरशद, सुभाष मित्तल, विपुल महाजन, कार्तिक वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें