विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
Saharanpur News - सहारनपुर के नई कॉलोनी में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। परिवार ने दहेज हत्या की आशंका जताई है। मृतका सानिया की शादी तीन साल पहले हुई थी और एक बेटा भी है। स्थानीय लोग गृह क्लेश की बात कर रहे...

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की नई कॉलोनी में रविवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजन दहेज हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतका की करीब तीन वर्ष पूर्व ही स्थानीय निवासी फरहान के साथ शादी हुई थी। जिनका एक बेटा भी हैं। स्थानीय लोग जहां गृह क्लेश के चलते विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जता रहे हैं, तो वहीं मृतका के परिजन दहेज हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका सानिया ने घर पर पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जिस पर समय महिला ने आत्महत्या की, उस दौरान घर में कोई नहीं था। किसी को भी भनक नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। थान प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी, अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।