Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSuspicious Death of Bride in Saharanpur Dowry Murder Case Registered Against Husband and In-laws

पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Saharanpur News - सहारनपुर की प्रधान कॉलोनी में विवाहिता सानिया का शव संदिग्ध परिस्थतियों में पंखे से लटका मिला। पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 24 Feb 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की प्रधान कॉलोनी में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थतियों में लटका मिलने के मामले पति सहित ससुरालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बता दें कि प्रधान कॉलोनी निवासी सानिया पत्नी फरहान का शव रविवार को घर पर पंखे में दुपट्टा बांधकर लटका मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। सोमवार को मामले में नया मोड़ आ गया। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता शहजाद निवासी रमजान कॉलोनी ने बेटी के पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीन वर्ष पूर्व बेटी की शादी की थी। शादी में दहेज भी दिया गया था, लेकिन शादी के पश्चात भी पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी को प्रताडि़त करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पति, जेठ हारून, शाहनवाज, फरहान की भाभी रिहाना, सास लाडो के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें