Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Traders Burn Pakistan Effigy Demanding Military Action Against Terrorism

व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, कठोर कार्रवाई की मांग

Saharanpur News - सहारनपुर व्यापार मंडल की युवा महानगर इकाई ने दीवानी कचहरी तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया और केंद्र सरकार से पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मांग की। युवा महानगर अध्यक्ष संयम अरोड़ा ने कहा कि पहलगाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 27 April 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, कठोर कार्रवाई की मांग

सहारनपुर व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल की युवा महानगर ईकाई द्वारा दीवानी कचहरी तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। साथ ही केंद्र सरकार से पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की मांग की।

शनिवार को युवा महानगर अध्यक्ष संयम अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापारी नारेबाजी करते हुए दीवानी कचहरी तिराहे पहुंचे। व्यापारियों के हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे पंप्लेट थे। अरोड़ा ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है। पानी सिर से उपर गुजर गया है। उसके बाद पाकिस्तान लिखे पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस अवसर पर सुनील ठकराल, पवन नारंग, अभिषेक शर्मा, मनोज ठाकुर, योगेश, विशाल दुआ, आचार्य अखिलेश कोठियाल, शिवम कौशल और चेतन शर्मा रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें